Friday, February 14, 2025

Rabb Ki Hove Sanna (रब्ब की होवे सन्ना)

 रब्ब की होवे सन्ना हमेशा

रब्ब की होवे सन्ना

१. रब्ब की होवे मदह सराई
उसके नाम की सन्ना
उसके नाम की सन्ना हमेशा
रब्ब की होवे सन्ना

२. रब्ब के घर में होवे सिताइश
उसकी हम्दो सन्ना
उसकी हम्दो सन्ना हमेशा
रब्ब की होवे सन्ना

३. कामो में है वो कैसा कादिर
उसकी कुदरत बता
उसकी कुदरत बता हमेशा
रब्ब की होवे सन्ना

४. जय के जोर से फूंको नरसिंगे
बरबत बीन बजा
बरबत बीन बजा हमेशा
रब्ब की होवे सन्ना

५. तार दार साजो पे रागनी छेडो
डफ और तबला बजा
डफ और तबला बजा हमेशा
रब्ब की होवे सन्ना

६. बांसुरी पर सुना सुरे सुरीली
झन झन झांज बजा
झन झन झांज बजा हमेशा
रब्ब की होवे सन्ना

७. सारे मिलकर तली बजाओ
गाओ रब्ब की सन्ना
गाओ रब्ब की सन्ना हमेशा
रब्ब की होवे सन्ना

No comments: