Friday, February 14, 2025

Pyaro Himmat Bandho (प्यारो हिम्मत बाँधो)

 प्यारो हिम्मत बाँधो आगे बढो

क्रूस का लो निशान जीतेंगे हम प्यारो हारेगा शैतान
जीतेंगे हम प्यारो हारेगा शेतान

लडो लडो फुर्ती करो यीशु है कप्तान
हिम्मत बाँधो आशा रखो भागेगा शैतान

पाप और दुख में चारों तरफ मरते है इंसान
दया करो भारत पर वह हुआ परेशान

घर घर जाकर करो प्यारो यीशु का बयान
वो है राजा मुक्तिदाता, सब पर मेहरबान

दास कहे बैरी शरमाते सुन यीशु का ज्ञान
लोग मसीह को मानते जाते हारता है शैतान

No comments: